Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संविधान दिवस पर बार एसोसिएशन में विचार गोष्ठी, संविधान की चुनौतियों और समाधान पर हुआ मंथन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/11/2026 03:38:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/11/2026 03:38:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 26 नवम्बर 2026 दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर वर्तमान परिदृश्य मे भारतीय संविधान की चुनौतियाँ और समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 26 नवम्बर 2026 दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर वर्तमान परिदृश्य मे भारतीय संविधान की चुनौतियाँ और समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह रहे | कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि  के रूप में जनपद न्यायाधीश लारा कोर्ट जैगमउद्दीन  उपस्थित रहे | विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल सुधीर कुमार एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सुकृति त्यागी डीन विधि संकाय गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय उपस्थित  रही | कार्यक्रम का संचालन बार के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर सुकृति त्यागी ने कहा कि जब हम वर्तमान  परिदृश्य में भारतीय संविधान की चुनौतियों और समाधान की बात करते हैं तो हमें सर्वप्रथम भारत के संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का वह कथन याद करना होगा जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान चाहे कितना खराब बन जाए लेकिन अगर उसे चलाने वाले लोग अच्छे होंगे


 तो वह संविधान अच्छे से कार्य करेगा और संविधान चाहे कितना अच्छा बना दिया जाए यदि उसे चलाने वाले लोग खराब हो जाएंगे तो वह संविधान ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा | हमें संविधान के संरक्षण के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है एक तो जन और दूसरे राजनीतिक दल जन की बात अगर हम भारत संविधान में करें तो भारत संविधान की शुरुआत हम भारत के लोगों से होती है लेकिन भारत के मूल संविधान में राजनीतिक दलों के लिए स्पष्ट कुछ नहीं कहा गया लेकिन बाद में दसवीं अनुसूची जोड़ी गई जो दल-बदल कानून को जोड़ा गया लेकिन यह कानून कितने कामयाब है इन पर हमें विचार करना होगा हमें विचार करना होगा कि हम कैसे लोगों को चुनकर संसद में भेजते हैं  जो हमारे कानून बनाते हैं | क्या हमारा देश में आज शक्ति पृथक्करण जो कि हमारे संविधान का मूल भाव है वह अपने कार्य को कर पा रहा है इन सब प्रश्नों के उत्तर हमें खोजने होंगे | विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि वर्तमान में संविधान के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है की जो भी संविधान से शक्ति प्राप्त करता है वह अपने आप को संविधान से ऊपर समझने लगता है


 वह यह भूल जाता है कि जो संविधान उसे शक्तियां प्रदान करता है वह संविधान उसे  प्रदत शक्तियों को छीन भी सकता है | अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश लारा कोर्ट जैगमउद्दीन ने कहा की हम जब तक अपने संविधान का महत्व अपनी धार्मिक मान्यताओं जितना नहीं मानेंगे हम अपने संविधान को ना तो जान पाएंगे ना पहचान पाएंगे | आज यह संविधान ही है जिसकी वजह से हम और आप एक स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं, स्पष्ट रूप से अपनी बात कह रहे हैं और हमें अपनी अभिव्यक्ति और विचार की आजादी है | धार्मिक स्वतंत्रताएं हैं इन सब चीजों के लिए हमें संविधान का गहन अध्ययन करना चाहिए  |
 मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश श्री अमित पाल सिंह ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए संविधान सभा के उन सभी सदस्यों के लिए जिन्होंने की कड़े परिश्रम से संविधान को हमें अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मअर्पित किया था |उनको कृतज्ञता व्यक्त करने का समय है की उन्होंने हमे ऐसा संविधान दिया जो की प्रगतिशील है जो की रूढ़िवादी नहीं है और हमेशा प्रगति की ओर बढ़ रहा है |  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश में सर्वोच्च अगर कुछ है तो वह भारत का संविधान है भारत में जितने भी कानून है वह भारत के संविधान से ही चलते हैं और इस संविधान की रक्षा करना इस संविधान के प्रति कृतज्ञता भाव प्रकट करना इस संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखना यह हमारी जिम्मेदारी है | 


कार्यक्रम के अंत में अति विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश लारा को द्वारा उपस्थित सभी को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई | इस अवसर पर कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार चतुर्थ,अरुण कुमार, कृष्ण कुमार, रजिस्ट्रार लारा कोर्ट मनीष कुमार यादव बार के पूर्व अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व महासचिव राकेश जौहरी, आदित्य श्रीवास्तव, अभिषेक भटनागर संयुक्त सचिव गण आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पंत पांडेय कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा, फिरोज आलम,  विनय कुमार खन्ना, आबिद हुसैन, शहजादा सलीम, शाकिर हुसैन, मोहम्मद तंजीम शास्त्री, संजीव राघव, अतुल माथुर, राजेश कुमार, कल्लू सिंह, विनीत भटनागर, इकबाल हुसैन, जरीफ अहमद, दीपक यादव, रेशमा बेगम, सुरबेंद्र पाल, पूजा चौधरी, पुष्प यादव, अजय पाल, लुबना गजल, मंजू सैनी, हेमंत कौशिक आदि अधिवक्ता गण मौजूद है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: जिले की स्वर्ण जयंती पर इतिहास और औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय रैली का शुभारंभ, 42 टीमों के 660 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं

उत्तर प्रदेश: 436 विद्यालयों के 1.92 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

उत्तर प्रदेश: चैनपुर में शौचालय निर्माण अधूरा, ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से जल्द काम पूरा कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार


Featured News