-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 436 विद्यालयों के 1.92 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संविधान दिवस पर "एक स्वर, एक संविधान" कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जनपद के 436 विद्यालयों के 1 लाख 92 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। मुख्य समारोह
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संविधान दिवस पर "एक स्वर, एक संविधान" कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जनपद के 436 विद्यालयों के 1 लाख 92 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। मुख्य समारोह दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुनापुरम में हुआ। यहां 15 विद्यालयों के करीब 5 हजार छात्र-छात्राएं एक साथ जुटे। वहीं पूरे जनपद के अन्य 421 विद्यालयों में 1 लाख 87 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने एक ही समय पर प्रस्तावना वाचन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय सिंह प्रथम ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ, सरस्वती वन्दना और नुक्कड़ नाटक के जरिए संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश दिया। "संविधान की प्रस्तावना ही उसकी आत्मा है, जो हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार देती है। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी अरविन्द कुमार-द्वितीय सहित जिले के सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। एक स्वर में गूंजी संविधान की प्रस्तावना ने पूरे जनपद को राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।
उत्तर प्रदेश: जिले की स्वर्ण जयंती पर इतिहास और औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी का शुभारंभ
मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं
उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार
