-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लक्ष्मी सिंह बनीं नई पुलिस कमिश्नर, जे. रविन्द्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर की कमान; 28 IPS अधिकारियों के तबादले
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बड़े स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को नई कमान मिल गई है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर रहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बड़े स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को नई कमान मिल गई है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर रहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह दोनों अधिकारियों की आपस में अदला-बदली हुई है। आईपीएस लक्ष्मी सिंह वर्ष 2000 बैच की अधिकारी हैं। उनके गाजियाबाद आने को पुलिस प्रशासन में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब उनके सामने जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग में सुधार की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और बरेली समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर रहे मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है, जबकि किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। लखनऊ जोन और बरेली जोन के एडीजी भी बदल दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पीएसी सेनानायकों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त
