-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिले की स्वर्ण जयंती पर इतिहास और औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी का शुभारंभ
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: या मैन्यूफैक्चरर्स ऑर्गोनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यलय परिसर में आयोजित 2 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री भानु चंद्र गोस्वामी, आदरणीय मंडलायुक्त द्वारा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: या मैन्यूफैक्चरर्स ऑर्गोनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यलय परिसर में आयोजित 2 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री भानु चंद्र गोस्वामी, आदरणीय मंडलायुक्त द्वारा श्री रवीन्द्र कुमार मांदड़, आदरणीय जिलाधिकारी गाजियाबाद की उपस्थिति में किया गया । उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रदर्शनी में दिखाया गया कि चौथी शताब्दी में समुद्रगुप्त के समय के अवशेष भी जिले में मिले हैं । गाजियाबाद का इतिहास अबसे हजारों-लाखों वर्ष पहले, रावण जिसमें पूजा करता था ऐसे दूधेश्वरनाथ मंदिर से प्रारम्भ हुआ था । 1933 में मोदी शुगर मिल मोदीनगर गाजियाबाद की पहली फैक्ट्री थी ।
1864 में गाजियाबाद से रेल सेवायें शुरू होने के बाद से गाजियाबाद का शनै-2 विकास प्रारम्भ हो गया था । मोहन मीकिन्स, मुरादनगर ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री, मॉडर्न इंडस्ट्रीज, भारत उद्योग, गुरुनानक इंजीनियरिंग कम्पनी, जैना वाचेज़, किसान इंजीनियरिंग जैसी फैक्टरियों ने गाजियाबाद के औद्योगीकरण की नींव रखी । प्रदर्शनी में कई उद्योगों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया । सर्वश्री संजीव गुप्ता, अनिल गर्ग, अनुज शर्मा, राजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, सुशील अरोड़ा, नीरज सिंहल, राकेश अनेजा, प्रदीप गुप्ता, शमशाद अली, निर्मल सिंह, एस पी चौहान, मनजीत सिंह, राकेश छारिया, नरेन्द्र कंसल, अमरीश गोयल, सतेन्द्र गौतम, के जी अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल एवं अन्य अनेक उद्यमी उपस्थित थे । सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शनी और दिखाये गये फोटोज और बतायी गयी सूचना की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी । कार्यक्रम का आयोजन और संचालन संगठन के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र गोयल द्वारा किया गया एवं श्री संजीव सचदेव द्वारा उपस्थित अधिकारियों और उद्यमियों का धन्यवाद और जलपान के लिये आमंत्रण दिया गया। ।
मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं
उत्तर प्रदेश: 436 विद्यालयों के 1.92 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार
