-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संविधान दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिवक्ताओं एवं देशवासियों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिवक्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी प्राप्त हुई। स्वतंत्रता के पश्चात देश के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसे संविधान के निर्माण की थी, जिसके आधार पर भारत का शासन एवं प्रशासन संचालित हो सके। ऐसे ऐतिहासिक समय में संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष एवं महान विधिवेत्ता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने अपनी अद्वितीय विद्वत्ता, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम से भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान केवल नियमों और कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, देश की एकता-अखंडता और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों एवं कर्तव्यों का आधार है। हम सभी का दायित्व है कि संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं कानूनों का सम्मान करते हुए उनका पालन करें। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए हम सभी देशवासियों को संविधान के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आइए, संविधान का सम्मान करें, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, सुहैल पाशा, शमशाद हुसैन, गौतम चौधरी, मुक्कायब पाशा, रवि शर्मा, कृष्णकांत, सूर्यकांत सक्सेना सहित अनेक गणमान्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: जिले की स्वर्ण जयंती पर इतिहास और औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी का शुभारंभ
मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं
उत्तर प्रदेश: 436 विद्यालयों के 1.92 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार
