-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शराब से भरा ट्रक पुलिया में पलटा, 700 पेटियां सुरक्षित हटाईं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जखनिया क्षेत्र में छपरी गांव के पास हमीद मार्ग पर गुरुवार सुबह शराब से भरा ट्रक माइनर पुलिया में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। यह पुलिया एक्सीडेंटल जोन के रूप में चर्चित है। ट्र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जखनिया क्षेत्र में छपरी गांव के पास हमीद मार्ग पर गुरुवार सुबह शराब से भरा ट्रक माइनर पुलिया में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। यह पुलिया एक्सीडेंटल जोन के रूप में चर्चित है। ट्रक पलटने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र यादव और सूचना पाकर दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिए मजदूरों की मदद से शराब की करीब 700 पेटियां दूसरे वाहन में रखवाई गईं। आबकारी निरीक्षक राहुल सरोज ने बताया कि ट्रक गोंडा के मानिकपुर से शराब लेकर गाजीपुर के गोदाम जा रहा था। संतुलन बिगड़ने से ट्रक पुलिया पर पलट गया और शराब की बोतलें क्षतिग्रस्त हुईं। ट्रक और शराब को मौके से हटाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में करीब 10 घंटे लगे। हादसे के बाद पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: जिले की स्वर्ण जयंती पर इतिहास और औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी का शुभारंभ
मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं
उत्तर प्रदेश: 436 विद्यालयों के 1.92 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार
