-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तेजस्विनी युवती सम्मेलन में छात्राओं को आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरादाबाद महानगर द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत भवन सभागार,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरादाबाद महानगर द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत भवन सभागार, मुरादाबाद में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में IAS अपर मंडलायुक्त प्रथम श्रीमती मंजू लता, मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप मेरठ प्रांत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम वत्स, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी श्रीमती प्रिया अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संभाग सह संयोजक (कुटुंब प्रबोधन) श्री ओम प्रकाश शास्त्री अतिथि के रूप में DIOS मुरादाबाद रितु तोमर एवं पूर्व विभाग छात्रा प्रमुख शिवांगी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि IAS श्रीमती मंजू लता ने कहा कि आज की छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता एवं प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। मुख्य वक्ता डॉ. घनश्याम वत्स ने कहा कि युवतियां राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उनमें नेतृत्व, संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है। विद्यार्थी परिषद युवतियों के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक युवती को अपने भीतर की क्षमताओं को पहचानकर आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश शास्त्री ने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सशक्त परिवार और जागरूक समाज के निर्माण में युवतियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिवांगी शर्मा द्वारा ज्ञापन एवं आभार ज्ञापित किया गया। शिवांगी यादव द्वारा कार्यक्रम का मंच संचालन किया गया एवं अंत में राष्ट्रगान कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, विभाग संगठन मंत्री गौरव यादव, विहिप मुरादाबाद विभाग संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, विभाग संयोजक छविनाथ अरोरा, RSS महानगर शारीरिक प्रमुख अनमोल मेहरोत्रा महानगर सहमंत्री राजा शर्मा, हर्षित गौर सुप्रिया यादव रितिका दिवाकर कंगना दिवाकर गोलू प्रजापति स्नेहा भारती प्रिया मयंक चौधरी कुणाल सैनी यश प्रजापति अस्मित रोहन अभिषेक राहुल रचित ईशान ठाकुर आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं अभाविप कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त
