-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 6 दिसंबर को लखनऊ में बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर होगा विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम, बसपा ने की तैयारियां तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 11 नवंबर 2026, स्थान सोरांव प्रयागराज भारतीय संविधान के शिल्प प्रज्ञा पुरुष व समतामूलक समाज के महान नायक परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 11 नवंबर 2026, स्थान सोरांव प्रयागराज भारतीय संविधान के शिल्प प्रज्ञा पुरुष व समतामूलक समाज के महान नायक परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा व राज्यसभा की पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश में सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन की महानायिका परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के ओजस्वी निर्देशों के तहत आगामी 6 दिसंबर 2026 को गोमती नगर लखनऊ स्थित परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर अपार श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु एक विशाल कार्यक्रम का आह्वान किया गया है चलो लखनऊ चलो लखनऊ चलो लखनऊ बाबा साहब के समानता बंधुत्व और न्याय के मिशन को आगे बढ़ाने वाले इसी ऐतिहासिक कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ सफल बनाने के लिए आज प्रयागराज मंडल की एक अति आवश्यक बैठक सोरांव में मेरी अध्यक्षता में संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वनाथ पाल जी ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज मंडल सहित तमाम मंडलों के कोऑर्डिनेटर रहे श्री अमरेंद्र बहादुर भारती जी ने किया बैठक में श्री अखिलेश अंबेडकर जी मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल श्री अशोक कुमार गौतम जी मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल श्री राजू गौतम जी मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल श्री आकाश राव प्रभारी मंडल प्रयागराज श्री अतुल कुमार टीटू जी श्री आरके गौतम जी श्री सतीश जाटव जी श्री पंकज कुमार गौतम जी जिला अध्यक्ष श्री टीएन जैसल जी (प्रयागराज) श्री अनिल कुमार अग्निहोत्री जी (जिला अध्यक्ष कौशाम्बी) श्री सुशील कुमार गौतम जी (जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़) तथा श्री वीर प्रकाश लोधी जी (जिला अध्यक्ष फतेहपुर) सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और जिलेभर से हजारों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर में आगामी 6 दिसंबर के इस ऐतिहासिक महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना तन मन और धन समर्पित करने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु दिन-रात पूरी मेहनत और तत्परता के साथ जुटने का दृढ़ निश्चय किया।
