Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  गोंडा में 200 बीघा में सजेगा भव्य रामकथा पंडाल, 17 नवंबर से शुरू होगा महोत्सव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/11/2026 12:16:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/11/2026 12:16:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के जय प्रभा ग्राम में 17 से 25 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के जय प्रभा ग्राम में 17 से 25 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों के अनुसार, करीब 200 बीघा क्षेत्र में विशाल कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें एक साथ डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। महाराजगंज तहसील स्थित जय प्रभा ग्राम में आयोजित इस महोत्सव में प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पूरे कार्यक्रम को महंत श्री आलोक दास जी महाराज का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त रहेगा। आयोजकों को देशभर से संत-महात्माओं के पहुंचने की भी उम्मीद है।

कथा महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन, आवास, चिकित्सा सहायता और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्य कथा कार्यक्रम के समापन के बाद 26 और 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से विशाल महाभंडारे का आयोजन होगा। आयोजकों के मुताबिक, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। महोत्सव का आयोजन चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल शोध संस्थान, जय प्रभा ग्राम, महाराजगंज, गोंडा में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: जेवर में 1200 करोड़ से बनेगा ट्रैक्टर निर्माण प्लांट, 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश: कृषि विभाग के कार्यालय में चपरासी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका

उत्तर प्रदेश:  बुधवार शाम फोन आने के बाद घर से निकलाथा दीपक राजपूत, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-45 में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, सतेश्वर नेताजी ने पुलिस बल के साथ किया घाटों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का सफल आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व श्रद्धालुओं का जताया आभार


Featured News