Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डाला छठ कल से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का होगा शुभारंभ

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 10:34:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 10:34:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लौकिक जगत के प्रत्यक्ष देव, संपूर्ण सृष्टि के ऊर्जा के स्रोत भगवान सूर्य की चार दिवसीय उपासना का लोक, आस्था का महापर्व डाला छठ का शुभारंभ कल शुक्रवार से नहाए- खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लौकिक जगत के प्रत्यक्ष देव, संपूर्ण सृष्टि के ऊर्जा के स्रोत भगवान सूर्य की चार दिवसीय उपासना का लोक, आस्था का महापर्व डाला छठ का शुभारंभ कल शुक्रवार से नहाए- खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान को लेकर सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों मे छठ घाट से लेकर घरों मे तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सनातनी घरों में छठ माता के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं, वहीं बाजारों में भी छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। व्रती महिलाओं ने पूजन सामग्री जुटाने और प्रसाद तैयार करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। छठ महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर शुक्रवार को व्रती महिलाएं सुबह स्नान- ध्यान कर भगवान सूर्य की आराधना करेंगी और चार दिवसीय व्रत का संकल्प लेंगी। इसके बाद आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर नए अरवा चावल का भात, चने की दाल और कद्दू की सब्जी तैयार की जाएगी। इसे छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती महिलाएं उसे ग्रहण करेंगी और प्रसाद के रूप में परिजनों में वितरित करेंगी। इसके साथ महापर्व के अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ होगा। दूसरे दिन 14 नवंबर शनिवार को खरना का विधान होगा। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को स्नान के बाद विधि विधान से छठी मैया का पूजा -अर्चना करेंगी। 

इसके बाद गुड़ से बने रसियाव (खीर), शुद्ध घी से बनी रोटी और केले का भोग लगाया जाएगा। पूजा के बाद व्रती महिलाएं खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी और परिवार तथा परिचितों के बीच प्रसाद वितरित करेंगी। खरना के साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित करेंगी। इस अवसर पर छठ माता के पारंपरिक गीत गाते हुए महिलाएं सिर पर पूजा की देउरी और सूप- दउरा लेकर गाजे-बाजे के साथ तालाबों , घाटों, नदियों और सरोवरों की ओर प्रस्थान करेंगी।घाटों पर सामूहिक रूप से छठी मैया की कथा सुनने और पूजा- अर्चना के बाद डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। वहीं,16 नवंबर सोमवार को महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा और व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। इस पर्व में शारीरिक, मानसिक शुद्धता के साथ नियम, संयम और पवित्रता की विशेष महत्व है। व्रती महिलाएं लगभग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर परिवार की सुख- समृद्धि, संतान की खुशहाली और आरोग्य की कामना करती हैं।  


छठ के चारों दिनों में घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। पूजा के प्रसाद में शुद्धता और सात्विकता का पूरा ख्याल रखा जाता है। सूर्य उपासना के महापर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। जिला मुख्यालय रावर्टसगंज सहित घोरावल, चोपन, डाला, ओबरा, रेणुकूट,अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर, बभनी, म्योरपुर, दुद्धी, विंढमगंज,कोन के अलावा प्रमुख बाजारों में छठ पूजा के लिए अस्थायी दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर सूप-दउरा के अलावा अनुष्ठान में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी बिक्री की जा रही है। बाजारों में केला सहित विभिन्न मौसमी फलों की भरपूर आवक है। पर्व को लेकर खरीदारी का सिलसिला शुरू हो चुका है। दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे छठ पूजा की तिथियां नजदीक आएंगी, बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: जेवर में 1200 करोड़ से बनेगा ट्रैक्टर निर्माण प्लांट, 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश: कृषि विभाग के कार्यालय में चपरासी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका

उत्तर प्रदेश:  बुधवार शाम फोन आने के बाद घर से निकलाथा दीपक राजपूत, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-45 में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, सतेश्वर नेताजी ने पुलिस बल के साथ किया घाटों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का सफल आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व श्रद्धालुओं का जताया आभार


Featured News