Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में निर्वाचन तैयारियों को लेकर डीएम अनुपम शुक्ला ने की समीक्षा, संवेदनशील मतदान स्थलों की पहचान के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 10:32:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 10:32:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अध क्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अध क्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) वेद सिंह चौहान, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, समस्त उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 7 एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण, 90 प्रतिशत से अधिक मतदान एवं 75 प्रतिशत से अधिक मत एक प्रत्याशी को प्राप्त होने वाले मतदान स्थल, 10 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदान स्थल, विगत 5 वर्षों में पुनर्मतदान वाले मतदान स्थल, मतदान दिवस पर हिंसा व एफआईआर से संबंधित प्रकरण, एएसडी मतदाताओं का प्रतिशत तथा कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति वाले क्षेत्रों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उक्त सातों मानदण्डों के अनुसार मतदान स्थलवार सूचना का परीक्षण एवं सत्यापन करेंगे। संबंधित क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी पुलिस अभिलेखों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों एवं कानून-व्यवस्था की सूचना उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक मतदान स्थल के चिन्हीकरण की सूचना स्पष्ट एवं तथ्यात्मक आधार सहित दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील बस्तियों, मजरों एवं मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करें। विगत 5 वर्षों में मतदान दिवस पर हुई हिंसक घटनाओं, दर्ज एफआईआर एवं पुलिस अभिलेखों के आधार पर मतदान स्थलों को चिन्हित किया जाए। मतदाताओं को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं समूहों की पहचान कर उनके विरुद्ध समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति वाले क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में सूचना की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी समयसीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related News

उत्तर प्रदेश: जेवर में 1200 करोड़ से बनेगा ट्रैक्टर निर्माण प्लांट, 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश: कृषि विभाग के कार्यालय में चपरासी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका

उत्तर प्रदेश:  बुधवार शाम फोन आने के बाद घर से निकलाथा दीपक राजपूत, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-45 में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, सतेश्वर नेताजी ने पुलिस बल के साथ किया घाटों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर मेले का सफल आयोजन, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व श्रद्धालुओं का जताया आभार


Featured News