Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जेवर में 1200 करोड़ से बनेगा ट्रैक्टर निर्माण प्लांट, 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/11/2026 06:32:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/11/2026 06:32:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जेवर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जेवर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-8 में सीएनएच कंपनी करीब 1200 करोड़ रुपये के निवेश से 100 एकड़ जमीन पर आधुनिक ट्रैक्टर निर्माण प्लांट स्थापित करेगी। इस परियोजना से लगभग 1200 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेकर प्लांट की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेवर निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से तेजी से महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित हो रही सुविधाओं से यह इलाका औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। वहीं, 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को भी जल्द साकार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सीएनएच कंपनी के इस प्लांट से जेवर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए


Featured News