-
☰
उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी को गाजीपुर न्यायालय परिसर में बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 09 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.02.2026 को बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन हेतु बैठक ज
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 09 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.02.2026 को बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन हेतु बैठक जनपद न्यायाालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। शक्ति सिंह-।, नोडल अधिकारी अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1, गाजीपुर द्वारा यह बताया गया कि दिनांक 22.02.2026 को जनपद गाजीपुर के समस्त सरकारी विभागों द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेगें। शासन स्तर पर जितनी भी कल्याणकारी योजनायें वर्तमान में चल रही हैं, उन सभी का लाभ आमजन तक पहुँच सके इसका प्रयास न्याय पालिका द्वारा किया जा रहा है बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए यह बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, निर्बल/निर्धन, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन आदि के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं से आम जन मानस को लाभांवित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, श्रीमती अर्चना द्वारा यह बताया गया कि विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बंध में किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा होने की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी गाजीपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर, जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला पशुपालन अधिकारी गाजीपुर, जिला मत्स्य पालन अधिकारी गाजीपुर, जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी, प्राचार्य राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर, परियोजना निदेशक डू0डा0 गाजीपुर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सहायक आयुक्त जी0एस0टी0, जिला बाट माप अधिकारी, जिला ड्रग्स एण्ड कास्मेटिक अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी गाजीपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला जिला कार्यक्रम अधिकारी, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर, जिला सेवा योजन अधिकारी गाजीपुर व नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल