-
☰
उत्तर प्रदेश: बहुभोज से लौटते वक्त कोहरे में हादसा, एनएच-28 पर 3 युवकों की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रामीणों के अनुसार बहुभुज के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रामीणों के अनुसार बहुभुज के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शैलेश वर्मा अर्टिगा कार लेकर आया और सभी दोस्त गोरखपुर की ओर निकल पड़े। सुबह साढ़े तीन बजे कोहरे के बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक नितेश के मामा ने आरोप लगाया कि नितेश और शैलेश के बीच पहले से अनबन थी और जानबूझकर लापरवाही बरती गई। वहीं परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि घना कोहरा और सड़क पर खड़े ट्रक हादसे की मुख्य वजह हैं। मृतक हरीश के बड़े पापा सरवन वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हुई है। जिसमें एक मेरे छोटे भाई का लड़का है और दूसरा बड़े भाई का लड़का अस्पताल में भर्ती है। दो बच्चे और मरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घर में बहुभोज का कार्यक्रम था। रात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम भी था। यह लोग कार्यक्रम देखकर गोरखपुर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 28 पर हाटा के पास यह घटना घट गई। तीन लोग घटनास्थल पर ही मर गए है। दो को इलाज के लिए हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के बाद दोनों की छुट्टी कर दी गई। जबकि दो लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। जहां मुकेश वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों मृतक अगल-बगल के बिरादरी के ही हैं।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल