-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने का लगा आरोप, आरोपी हुआ गिरफ्तार, पीड़िता हुई सकुशल बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में थाना कलवारी में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 22 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने दिलशाद पुत्र मोहम्मद पप्पू, निवासी रघुनाथपुर, थाना बेवाना, जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, कांस्टेबल कपीश राय और महिला कांस्टेबल कंचन मौर्या शामिल रहीं। पुलिस मामले की विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
