-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिला बदर का उल्लंघन कर जिले में घुसा आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पैकोलिया पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिला बदर होने के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पैकोलिया पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिला बदर होने के बावजूद बस्ती जिले की सीमा में प्रवेश कर गांव में मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 सितंबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित और वारंटियों की तलाश के दौरान अनिल कुमार चौहान पुत्र गोविंद चौहान निवासी परसगना, थाना पैकोलिया को सुबह करीब 7:20 बजे ग्राम परसगना से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी और अपर जिला मजिस्ट्रेट, बस्ती की ओर से जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। आदेश के तहत उसे निर्धारित अवधि तक बस्ती जिले की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस का आरोप है कि इसके बावजूद वह जिले की सीमा में प्रवेश कर आया। गुंडा नियंत्रण अधिनियम में मुकदमा पैकोलिया पुलिस ने जिला बदर आदेश के उल्लंघन के मामले में मु0अ0सं0-142/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय बस्ती भेज दिया गया। आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार चौहान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पैकोलिया थाने में उसके खिलाफ वर्ष 2019 में धारा 501 भादवि व 66 आईटी एक्ट, वर्ष 2020 में धारा 501, 504 भादवि व 67 आईटी एक्ट तथा वर्ष 2023 में धारा 323, 352, 504, 506 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इनकी रही भूमिका गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, उपनिरीक्षक विचित्रमणि सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल जितेंद्र चौहान और कांस्टेबल शुभम कुमार साहू शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
