-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत से आकर बस्ती में छिपा था आरोपी, लालगंज पुलिस ने पिपरपाती मुस्तहकम से किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे स
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे गुरुवार सुबह पिपरपाती मुस्तहकम से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना लालगंज में दर्ज मु0अ0सं0-192/2026 से संबंधित आरोपी अजय कुमार मौर्या पुत्र स्व. विद्याराम मौर्या निवासी सैजनिया, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत को सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया। लंबे समय से चल रही थी तलाश पुलिस के अनुसार मुकदमे में वांछित होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पिपरपाती मुस्तहकम से गिरफ्तार किया गया। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह और कांस्टेबल नीरज वर्मा शामिल रहे। पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2)M बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बस्ती की ओर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
