-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पश्चिम बंगाल के पॉक्सो-आईटी एक्ट मामले में वांछित आरोपी महुली से हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पश्चिम बंगाल के हुगली साइबर थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वांछित आरोपी को संतकबीरनगर की महुली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पश्चिम बंगाल के हुगली साइबर थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वांछित आरोपी को संतकबीरनगर की महुली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। हुगली साइबर थाना पुलिस और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को उसके गांव नगुआ स्थित घर से पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस के मुताबिक, हुगली साइबर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 10/2026 में आरोपी अभिषेक पुत्र रामअशीष, निवासी ग्राम नगुआ, थाना महुली, वांछित चल रहा था। मामले में बीएनएस की धारा 351(2), 351(3), 356 और 37, पॉक्सो एक्ट की धारा 12 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए के तहत मुकदमा दर्ज है। हुगली साइबर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में महुली पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त टीम ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पूछताछ में उसने पश्चिम बंगाल में अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात बताते हुए पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास करने की बात कही। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को नियमानुसार दी गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड के लिए संतकबीरनगर न्यायालय भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
