Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: काकोरी मंदिर में बीजेपी विधायक को पूजा से रोकने का आरोप, जातिगत भेदभाव पर विवाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/08/2026 01:43:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/08/2026 01:43:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में आयोजित जीर्णोद्धार समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी की दलित विधायक जय देवी कौशल को पूजा-अर्चना करने से कथित तौर पर रोके जाने का गंभीर मामला सामने आया है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में आयोजित जीर्णोद्धार समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी की दलित विधायक जय देवी कौशल को पूजा-अर्चना करने से कथित तौर पर रोके जाने का गंभीर मामला सामने आया है इस घटना के बाद सामाजिक समानता और मंदिर प्रवेश के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं विधायक जय देवी कौशल का आरोप है कि पासी समाज से होने के कारण उनके साथ मंदिर परिसर में जातिगत भेदभाव किया गया और विधि-विधान से पूजा नहीं करने दी गई। 

विधायक के अनुसार जिस मंदिर के जीर्णोद्धार का उत्सव मनाया जा रहा था उसके निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए उन्होंने स्वयं अपनी विधायक निधि से बजट स्वीकृत कराया था इसके बावजूद समारोह के दिन उनके साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया विधायक ने पूरे मामले पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है घटना के बाद से क्षेत्र में भारी रोष देखा जा रहा है और प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच में जुटा है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी और स्टडी कॉर्नर से बच्चों में बढ़ रहा पढ़ने का उत्साह

मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन

उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग

राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश: विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील


Featured News