-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मोबाइल चोरी कर QR स्कैन से रकम उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: छावनी पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उसके जरिए एटीएम से QR कोड स्कैन कर रकम निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना अर्जुन उर्फ दिनेश समेत दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: छावनी पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उसके जरिए एटीएम से QR कोड स्कैन कर रकम निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना अर्जुन उर्फ दिनेश समेत दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के छह एंड्रॉयड मोबाइल और 460 रुपये की नकदी बरामद की गई है। प्रेस कांफ्रेंस कर सीओ ने किया खुलासा हर्रैया की क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने छावनी थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गैंग के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रजापति, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, शिल्लू जायसवाल और राजीव रंजन भी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ दिनेश निवासी नेतौरी, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा तथा राजकुमार निवासी नेतौरी, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी को बाल अपचारी बताया गया है। तीनों को रामजानकी रोड स्थित रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। मोबाइल धारकों की रेकी कर करते थे चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्य पहले मोबाइल धारकों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही उनके मोबाइल चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल के पासवर्ड की जानकारी हासिल कर बैंक खाते और डिजिटल भुगतान से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग करते थे। आरोपी एटीएम पर जाकर QR कोड स्कैन करने के जरिए रकम निकालने का आरोप है।
पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी कर डिजिटल माध्यम से लोगों के खातों से रकम निकालने वाले गिरोह के एक सक्रिय नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन
उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग
राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
