-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा बुलंदशहर के खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया सरकारी अस्पताल में तैनात सीनियर सर्जन डॉ. राजेंद्र बंसल ने एक महिला मरीज के पति पर ड्यूटी के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा बुलंदशहर के खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया सरकारी अस्पताल में तैनात सीनियर सर्जन डॉ. राजेंद्र बंसल ने एक महिला मरीज के पति पर ड्यूटी के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद डॉक्टर ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है। डॉ. राजेंद्र बंसल के अनुसार, महिला मरीज का पिछले करीब चार महीने से उपचार चल रहा है। उपचार के बाद महिला अपने पति के साथ डॉक्टर को दिखाने अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान महिला के पति ने कथित तौर पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। डॉ. बंसल ने बताया कि वह गाजियाबाद से रोजाना खुर्जा के जटिया अस्पताल में ड्यूटी करने आते हैं। ऐसे में उन्हें आशंका है कि रास्ते में या कहीं भी उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। घटना के बाद से वह खुद को डरा-सहमा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। डॉ. राजेंद्र बंसल ने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।
मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन
राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
