-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली के अमन कुमार का केंद्रीय गृह मंत्रालय में चयन, बने कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील के ग्राम बहरौली निवासी अमन कुमार का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर हुआ हैअमन कुमार वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदी विभाग में शोधार्थी हैं और पीएचडी कर रहे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील के ग्राम बहरौली निवासी अमन कुमार का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर हुआ हैअमन कुमार वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदी विभाग में शोधार्थी हैं और पीएचडी कर रहे हैं। वे साहित्य में भी सक्रिय हैं और उनके दो गज़ल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में चयन होने पर बहरौली सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है, अमन कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "गृह मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण इकाई में सेवा देना मेरे लिए गर्व का विषय है। यह केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी की जीत है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल