-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर अमहट घाट का निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गणेश उत्सव के समापन पर प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गणेश उत्सव के समापन पर प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सदर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया ने अमहट घाट का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान एएसपी मानसी दहिया ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराने तथा श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के आगे नहीं जाने देने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही भीड़ प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। निर्धारित घाट और मार्ग का पालन करने की अपील जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित घाट और मार्ग का ही उपयोग करें। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से नदी और घाट के संवेदनशील हिस्सों में सावधानी बरतने की अपील की है।
अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की उपलब्धता समेत अन्य सुरक्षा इंतजामों को परखा गया। अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
