Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जगन्नाथ प्रसाद राममनोहर तिवारी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 09/02/2026 11:43:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 09/02/2026 11:43:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जगन्नाथ प्रसाद राममनोहर तिवारी इण्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जगन्नाथ प्रसाद राममनोहर तिवारी इण्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीतों और नाटकों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि स्कूल वह जगह है जहां से बच्चे शिक्षा अध्ययन के साथ-साथ संस्कारवान बनते हैं। उन्होंने संस्कारवान बच्चों को ही देश का भविष्य बताते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर अवधी हास्य कलाकार रमेश दुबे “रमेशवा” ने बहरा चाची, निहोरन चाची, कनऊ लाल झिनकन आदि का शानदार हास्य अभिनय किया। उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री के साथ-साथ अवधी हास्य कविताओं का मनमोहक पाठ किया। तदुपरांत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विद्यालय से विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रबंधक राम मनोहर तिवारी, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बहादुर सिंह, पप्पू तिवारी, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बंश बहादुर सिंह, राम सुंदर पांडेय व शिक्षक मयंक तिवारी, केबी सिंह, राजेश सैनी, ललित दूबे, शिवप्रताप सिंह, राजेश अवस्थी, अंशिका तिवारी, रंजना सिंह, विद्यावती पाण्डेय, मोहिनी सिंह, स्वाती सिंह, प्रिया पाण्डेय, सोनम राजपूत समेत काफी संख्या में अभिभावकगण व छात्र छात्राएं शामिल रहीं।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News