Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बड़े वन चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, करीब दर्जनभर ठेले हटवाए गए 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 12:23:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 12:23:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती शहर के व्यस्त बड़े वन चौराहे पर मंगलवार शाम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती शहर के व्यस्त बड़े वन चौराहे पर मंगलवार शाम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क की पटरी पर लगाए गए फल और अन्य सामान के करीब दर्जनभर ठेले हटवाए गए। अधिकारियों ने ठेला संचालकों और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। स्थानीय शिकायतों के अनुसार, पिछले कई दिनों से चौराहे की पटरी पर ठेले और फड़ लगाए जा रहे थे, जिससे पैदल राहगीरों को परेशानी के साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा था। व्यस्त चौराहा होने के कारण जाम की स्थिति बनने की आशंका भी बनी रहती थी।

शिकायतों के बाद मंगलवार शाम कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और विकास प्राधिकरण के जेई रोहित पटेल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सड़क की पटरी पर लगे ठेलों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान कुछ संचालकों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर उन्हें वहां से हटा दिया। यातायात प्रभारी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा कि आगे भी नियमित निगरानी की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शहर के अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Featured News