-
☰
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सिटी ब्लॉक में Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority (एपीडा) वाराणसी द्वारा “सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने पर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सिटी ब्लॉक में Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority (एपीडा) वाराणसी द्वारा “सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने पर मंथन” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सिटी ब्लॉक एफपीओ संस्था के अध्यक्ष धीरज मौर्य द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने जिला उद्यान विभाग, एपीडा वाराणसी के अधिकारियों और उपस्थित प्रगतिशील किसानों का स्वागत किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एपीडा वाराणसी के अधिकारी शुभम राय ने बताया कि एपीडा का क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में स्थित है और यह भारत का वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है, ताकि उन्हें अपनी फसल का बेहतर और उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों से पारंपरिक फसलों जैसे चावल और गेहूं के साथ-साथ नगदी फसलों के उत्पादन पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिर्च, भिंडी और अन्य सब्जियों की खेती से किसानों को बेहतर लाभ मिल सकता है और उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने चुनार में खुले एपीडा कार्यालय की जानकारी भी किसानों को दी। सिटी ब्लॉक एफपीओ के अध्यक्ष धीरज मौर्य ने कहा कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को जागरूक करना और उन्हें अपनी फसलों का सीधा लाभ दिलाना है। उन्होंने किसानों से कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार बैंगन, मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियों की खेती करने का आग्रह किया। साथ ही छोटे किसानों से संस्था से जुड़कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क करने की अपील की।
इस अवसर पर एपीडा अधिकारी शुभम राय, सचिदानंद, संजय सिंह (ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, कृषि विपणन विभाग मीरजापुर) सहित कई क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित