-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में भाजपा पार्षद पर पत्नी ने दहेज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एक भाजपा पार्षद पर उनकी ही पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड 51 के भाजपा पार्षद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एक भाजपा पार्षद पर उनकी ही पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड 51 के भाजपा पार्षद महेश राजपूत के खिलाफ उनकी पत्नी पार्वती देवी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है पीड़ित महिला पार्वती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका विवाह 26 जून 2023 को बरेली के नगरिया परीक्षित निवासी महेश राजपूत से हुआ था। पार्वती का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया महिला का कहना है कि पति महेश राजपूत लगातार दहेज की मांग करते थे और मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट करते थे। कई बार समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार 5 मार्च को उनकी तबीयत खराब थी, उसी दौरान पार्षद ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। उन्होंने दावा किया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी मारपीट की घटना रिकॉर्ड हुई है घटना के बाद महिला ने इज्जतनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
यह मामला सामने आने के बाद शहर में भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि आरोपी एक जनप्रतिनिधि हैं और उन पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित