Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 09/03/2026 06:14:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 09/03/2026 06:14:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:   करोड़ों की जमीन पर ,कोटरचित, संग्राम हाजी इबाल की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप मिली भगत से बेची जा रही है हमारी अरबों की जयदाद।  सहारनपुर के थाना बेहट/मिर्जापुर के बेहट तहसील में अरबो की बेना

विस्तार

उत्तर प्रदेश:   करोड़ों की जमीन पर ,कोटरचित, संग्राम हाजी इबाल की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप मिली भगत से बेची जा रही है हमारी अरबों की जयदाद।  सहारनपुर के थाना बेहट/मिर्जापुर के बेहट तहसील में अरबो की बेनामी संपत्ति और बेईमानों के काले कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद हड़कंप मच गया है। 66 लख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है तो दूसरी ओर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के परिवार ने सीधी राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश का दरवाजा खटखटाकर इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब हरियाणा के यमुनानगर निवासी फरमान ने तहरीर दी कि उनसे नौशेरा ततारपुर में 16 बीघा जमीन के नाम पर करीब 66 लाख रुपए ठग लिए गए। शातिर जालसाजों ने असली मालिक की जगह किसी और को खड़ा कर के बनामा  करने की कोशिश। लेकिन तहसील में जैसे ही

 बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाया गया सच सामने आ गया। और पुलिस ने मौके पर नदीम को गिरफ्तार कर लिया नदिम और उसके साथी ने इस पूरी ठगी को अंजाम दिया। इधर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने इस मामले की सीधी राष्ट्रपति, चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर विस्फोटक आरोप लगाए। इसके  बाद अब प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप है कि आखिर तहसील के भीतर इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाले सफेद पोस्ट चेहरे कौन है। क्या यह सिर्फ एक ठगी का मामला है या इसके पीछे सहारनपुर के  बड़े भू-माफियाओं का कोई संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है।