-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में नर्स की संदिग्ध मौत पति से विवाद के बाद अस्पताल परिसर में मिला शव
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एक निजी अस्पताल की नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उसका शव अस्पताल परिसर में बने नर्स आवास के कमरे में मिला। सूचना मिलने पर बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रियंका देवी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया की रहने वाली थीं और
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एक निजी अस्पताल की नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उसका शव अस्पताल परिसर में बने नर्स आवास के कमरे में मिला। सूचना मिलने पर बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रियंका देवी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया की रहने वाली थीं और सुनील कुमार की पत्नी थीं। प्रियंका पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं और अस्पताल के पीछे बने नर्स आवास में रहती थीं प्रियंका के साथ रहने वाली नर्स आस्था ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर चली गई थीं, उस समय प्रियंका कमरे में सो रही थीं। प्रियंका की रात में ड्यूटी थी। दोपहर करीब 12 बजे जब आस्था वापस कमरे में लौटीं, तो प्रियंका बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शनिवार रात प्रियंका और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच देर रात तक फोन पर चैटिंग हुई थी, जिसके बाद पति ने प्रियंका का नंबर ब्लॉक कर दिया था पुलिस का मानना है कि इस विवाद के बाद प्रियंका अवसाद में आ गई थीं और उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित