Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आशा और आशा संगिनियों ने मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा लागू करने की उठाई मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 02:42:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 02:42:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार से आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी की पूर्व घोषणा को जल्द लागू करने की मांग की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार से आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी की पूर्व घोषणा को जल्द लागू करने की मांग की है। समिति की ओर से मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को भेजे गए पत्र में मानदेय वृद्धि को लेकर शासनादेश जारी करने की भी मांग की गई है। समिति की प्रदेश अध्यक्ष किरण कुमारी ने पत्र में कहा कि आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अनुसार, 16 फरवरी 2026 को लखनऊ विधानसभा में आंगनवाड़ी, आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

पत्र में कहा गया है कि अन्य विभागों के कर्मचारियों और विभिन्न संविदा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, जबकि आशा और आशा संगिनियों के मानदेय को लेकर अब तक निर्णय नहीं हुआ है। समिति ने कहा कि लगातार काम करने के बावजूद मानदेय वृद्धि नहीं होने से कार्यकर्ताओं में असंतोष है। समिति ने सरकार से मानदेय वृद्धि की घोषणा को जल्द लागू करने, स्पष्ट शासनादेश जारी करने और बढ़ती महंगाई को देखते हुए सम्मानजनक निश्चित मानदेय के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष किरण कुमारी ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द इस मामले में निर्णय लेकर प्रदेश की आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को राहत देगी।


Featured News