-
☰
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता जतिन चौहान के घर में घुसने की कोशिश, दबंगों पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बीती रात कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए दो युवकों ने भाजपा नेता जतिन चौहान के घर पहुंचकर गाली-गलौज,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बीती रात कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए दो युवकों ने भाजपा नेता जतिन चौहान के घर पहुंचकर गाली-गलौज, अभद्रता और जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित भाजपा नेता जतिन चौहान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब सवा एक बजे अचानक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से आए राहुल पुत्र श्रीपाल सिंह एवं अनीकेत चौहान पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने उनके घर पर धावा बोल दिया। दोनों आरोपी नशे और दबंगई में गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुसने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ भाजपा नेता जतिन चौहान के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि भाजपा नेता की माता जी को भी भद्दी-भद्दी गालियां दीं, जिससे परिवार बुरी तरह सहम गया। देर रात हुए इस हंगामे से मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में भय व अशांति फैल गई। इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपियों ने भाजपा नेता व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़ित परिवार अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने साफ कहा है कि घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी गवाह मौजूद हैं, जो जरूरत पड़ने पर पुलिस और न्यायालय में गवाही देने को पूरी तरह तैयार हैं। पीड़ित भाजपा नेता जतिन चौहान ने पुलिस कप्तान व जिला अधिकारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस ऐसे दबंगों पर शिकंजा कसेगी? या फिर रात के अंधेरे में कानून को यूं ही रौंदा जाता रहेगा। मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर भारी इंतज़ार है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल