Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बसपा नेता पन्नालाल राम का हृदय गति रुकने से निधन, हजारों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 09/02/2026 12:08:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 09/02/2026 12:08:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना जंगीपुर अंतर्गत सरौली उर्फ पहेतिया के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता पन्नालाल राम का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना जंगीपुर अंतर्गत सरौली उर्फ पहेतिया के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता पन्नालाल राम का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। पन्नालाल राम बसपा के  नेता होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे। वह पूर्व व वर्तमान में प्रधान पद के प्रत्याशी भी थे। उनके परिवार में पत्नी मधुबाला देवी (40 वर्ष), चार बच्चे अमृत लाल (13 वर्ष), अर्पण (10 वर्ष), अनमोल (7 वर्ष) और अर्पित कुमार (5 वर्ष) हैं। उनके पिता पारस नाथ (65 वर्ष) और माता जगवंती देवी (60 वर्ष) भी हैं। पन्नालाल राम चार भाइयों में से एक थे, जिनमें इनका बड़ा भाई श्याम बिहारी (50 वर्ष), और यह दूसरे नंबर पऱ तथा तीसरा नंबर पऱ आकाश (40 वर्ष) उसके बाद वीर कुमार (35 वर्ष) शामिल हैं। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।

 

चारों भाई एक साथ रहते थे यहां पऱ उपस्थित लोगों में वर्तमान जिला पंचायत प्रत्याशी कमलेश उर्फ भानु यादव,बर्तमान जिला पंचायत प्रत्यासी सुरेंद्र यादव, ग्राम सभा के प्रधान जेपी यादव, धुरेहरा के प्रधान नन्हे यादव, चकवाकर के पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव, समाजसेवी अजय यादव, बसपा के पूर्व मंत्री हरनाथ राजभर और जगदीशपुर घुरबीन के समाजसेवी  व इंजी मित्र हवलदार यादव शामिल थे। हजारों की संख्या में लोगों ने इस दुखद घड़ी में उपस्थित होकर परिवार के प्रति सोक सम्बेदना व्यक्त किये। 

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News