Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्वदेशी जागरण मंच के उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का हुआ आह्वान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Nisha , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 03:08:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Nisha ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 03:08:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राजपुर महादेव वाटिका, राजपुर में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका आदेश कुमारी नायक ततारपुर ने हिस्सा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजपुर महादेव वाटिका, राजपुर में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका आदेश कुमारी नायक ततारपुर ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री कश्मीरी लाल जी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कश्मीरी लाल जी ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए लोगों को स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल बढ़ने से देश के छोटे कारोबारियों और स्थानीय उद्यमों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने भारतीय खान-पान और पारंपरिक जीवनशैली पर भी जोर दिया। कश्मीरी लाल जी ने कहा कि हमारी रसोई में मौजूद पारंपरिक और स्वदेशी भोजन तथा फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। उन्होंने लोगों को अपनी पारंपरिक खान-पान की आदतों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में लाल जी मास्टर साहब, जन्मेजय वकील साहब, अमरोधा मंडल अध्यक्ष अतेंद्र जी, मंडल मंत्री रीना नायक, सरोज नायक, अर्जुन सिंह नायक सहित स्वदेशी जागरण मंच के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में देश को स्वावलंबी बनाने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।


Featured News