-
☰
उत्तर प्रदेश: खड़ी ट्राली कार से टकराई , 3 दोस्तों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हाटा क्षेत्र में एनएच-28 पर खड़ी ट्राली से कार की भीषण टक्कर में 3 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हाटा क्षेत्र में एनएच-28 पर खड़ी ट्राली से कार की भीषण टक्कर में 3 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होकर गोरखपुर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से ट्रक और हाफ ट्रेलर की टक्कर के बाद सड़क पर खड़ी ट्राली को कोहरे और तेज रफ्तार के कारण पीछे से आ रही अर्टिगा कार देख नहीं सकी और सीधे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल