Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीडीओ ने योजनाओं की समीक्षा की, ई-केवाईसी व निर्माण कार्यों में 100% लक्ष्य के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 07/02/2026 10:52:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 07/02/2026 10:52:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। सीडीओ ने ई-केवाईसी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोजगार सेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा में सीडीओ ने लक्ष्य के अनुरूप सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गलत सूचना पर अधिकारी को फटकार लगाई और योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2024–25 एवं 2025–26 के सभी अपूर्ण आवासों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News