-
☰
उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मनकापुर कार्यालयों का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा श्रीमती अंकिता जैन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विकासखण्ड मनकापुर स्थित सभी कार्यालय का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा श्रीमती अंकिता जैन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विकासखण्ड मनकापुर स्थित सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड परिसराव में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सभी कार्यालयों में अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान परिसर में संचालित जन आधार केंद्र में शासन द्वारा निर्धारित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गमन शुल्क का स्पष्ट अंकन दीवारों पर प्रदर्शित नहीं पाया गया, जिस पर खंड विकास अधिकारी, मनकापुर को तत्काल शुल्क विवरण प्रदर्शित कराए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मॉडल आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, तथा अधिकारी एवं कर्मचारी के नाम की पट्टिका भी नहीं लगी पाई गई।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल