Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचे सीएम योगी और अमित शाह, ग्रेटर नोएडा में UPITS 2026 का हुआ आगाज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 25/09/2026 01:40:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 25/09/2026 01:40:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार, 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चौथे संस्करण की शुरुआत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार, 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चौथे संस्करण की शुरुआत हो गई। ट्रेड शो के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के उत्पादों, उद्योगों, हस्तशिल्प और व्यापारिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। आयोजन में प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

आयोजकों के अनुसार, UPITS 2026 में 2,400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की जानकारी दी गई है। ट्रेड शो में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि, कारोबारी, खरीदार और बड़ी संख्या में आगंतुक शामिल हो रहे हैं। UPITS का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना, व्यापारिक अवसर बढ़ाना और प्रदेश के निर्यात को प्रोत्साहित करना है। पांच दिवसीय इस आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों के उत्पाद और कारोबारी संभावनाएं प्रदर्शित की जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस ट्रेड शो को लेकर कारोबारियों और प्रदर्शकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।


Featured News