-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने ‘भारत टैक्सी’ और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ‘भारत टैक्सी’ और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ‘भारत टैक्सी’ और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता एवं नागर विमानन मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल, उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डाटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में भारत टैक्सी और विभिन्न संस्थाओं के बीच एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ। मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरित किए। वहीं, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान किए गए। सहकारिता विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के लाभांश का चेक भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री योगी ने सहकारिता क्षेत्र को किसानों, श्रमिकों और आमजन की आर्थिक समृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
