Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सुबह 6 बजे भानपुर पहुंचीं सीआरओ की टीम, सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 03:29:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 03:29:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर पंचायत भानपुर में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कीर्ति प्रकाश भारती ने एसडीएम/ईओ राजेश यादव के साथ औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर पंचायत भानपुर में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कीर्ति प्रकाश भारती ने एसडीएम/ईओ राजेश यादव के साथ औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नगर की सफाई व्यवस्था, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कूड़े के ढेर और नालियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीआरओ ने विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों पर जाकर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था देखी और सफाई में कमी वाले स्थानों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। नालियों की स्थिति देखते हुए जरूरत वाले स्थानों पर सफाई कराने और जलभराव की समस्या रोकने के लिए नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। एक देसी शराब की दुकान के आसपास गंदगी मिलने पर सीआरओ ने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी और नगर पंचायत के ईओ को जिले की सभी शराब दुकानों के आसपास स्वच्छता की जांच कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सफाई और कूड़ा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं भी जानीं। ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत सीआरओ और एसडीएम/ईओ ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। निरीक्षण के बाद सीआरओ ने नगरीय निकाय निदेशालय की डीसीसी बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में लापरवाही न बरतने और नियमित कूड़ा संग्रहण व नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Featured News