-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दो साल से लटके बिजली तार बने खतरा, विभागीय लापरवाही से ग्रामीण परेशान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना अंतर्गत चकवाकर ग्राम सभा में पिछले दो साल के लगभग से बिजली के तार लटके हुए हैं। गांव में दो से तीन बिजली के खंभे भी पेंडिंग हैं, जिन पर अभी तक तार की सप्लाई नहीं हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना अंतर्गत चकवाकर ग्राम सभा में पिछले दो साल के लगभग से बिजली के तार लटके हुए हैं। गांव में दो से तीन बिजली के खंभे भी पेंडिंग हैं, जिन पर अभी तक तार की सप्लाई नहीं हुई है। इन लटके हुए तारों और खंभों के कारण कई ग्रामीणों के घर प्रभावित हो रहे हैं। इसमें से एक खंभा टूट चुका है जमीन से खतरा बना हुआ है स्थानीय निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घूरभारी यादव, राम भवन यादव, अरुण यादव, नीरज यादव, राहुल यादव, धर्म प्रजापति, रितेश प्रजापति, चंद्रिका प्रजापति, रामकृत यादव, सुरेंद्र यादव और प्रभावती देवी सहित कई लोगों के घरों के पास ये तार गिरे हुए हैं। गांव के तीन मुख्य रास्तों - पश्चिम, पूर्व और दक्षिण की ओर जाने वाले मार्गों पर भी तार गिरे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में कई बार बिजली विभाग के एसडीओ कोऔर इस ग्राम बार बार बिजली बिभाग की टीम आती रहती है उसे भी मौके ओर दिखाया गया है और आवेदन देकर सूचित किया गया है है। अभी तक इनकी , शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी दिन पऱ दिन बढ़ती जा रही है हलाकि इसमें बिजली इस समय नहीं है लेकिन गांव मे दहसत बना हुआ है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल