Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेरठ में गोलीकांड के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की हुई मांग, SSP से करी गई शिकायत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Anas , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 03:36:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohd Anas ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 03:36:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लोहियानगर थाना क्षेत्र में 11 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में पीड़ित सोनू मलिक ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लोहियानगर थाना क्षेत्र में 11 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में पीड़ित सोनू मलिक ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, सोनू मलिक अपने भाई हारून के साथ कमेटी के रुपये लेने फतेहउल्लापुर निवासी इरशाद के घर गए थे। आरोप है कि वहां विवाद के बाद इरशाद और उसके परिजनों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इस दौरान हारून को तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सोनू का आरोप है कि पुलिस ने मौके से शबाना को हिरासत में लिया था और हथियार भी बरामद किए गए, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। उसने अपने और परिवार की सुरक्षा की चिंता जताते हुए इरशाद व शबाना की गिरफ्तारी और फरार आरोपियों पर नियमानुसार इनाम घोषित करने की मांग की है। खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना-पत्र पर आधारित हैं।


Featured News