-
☰
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर डीएम की अध्यक्षता में मनरेगा की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वी.बी -जी राम जी (मनरेगा) की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा), तकनीकी सहायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वी.बी -जी राम जी (मनरेगा) की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा), तकनीकी सहायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, तालाब खुदाई, खेत तालाब निर्माण तथा कच्ची सड़कों के निर्माण कार्यों की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, वहाँ संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर प्रगति में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि योजना के अंतर्गत स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल