Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश, शिकायतकर्ता से बात कर लें संतुष्टि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 12:31:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 12:31:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनतादर्शन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनतादर्शन के मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा होती है, इसलिए इनके निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ता से सीधे बात कर उसकी संतुष्टि और फीडबैक के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि शिकायतकर्ता से बातचीत संतुष्टिपरक निस्तारण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण के दौरान जीपीएस लोकेशन वाली फोटो के साथ शिकायतकर्ता की फोटो भी आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड की जाए। साथ ही संतुष्टि आख्या भी पोर्टल पर दर्ज की जाए। बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों की भी समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Featured News