Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आठ पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, दरोगा लाइन हाजिर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 03:00:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 03:00:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून और शांति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून और शांति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। वहीं, खलीलाबाद कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक रामानंद साहनी का कोतवाली खलीलाबाद से रिट सेल में तबादला किया गया है। उपनिरीक्षक सतीश कुमार को पुलिस लाइन से सम्मन सेल भेजा गया है। उपनिरीक्षक सर्वोदय पांडेय का धर्मसिंहवा थाने से न्यायालय सुरक्षा में स्थानांतरण किया गया है। कोतवाली खलीलाबाद में तैनात उपनिरीक्षक रामश्रय यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश में उन्हें लाइन हाजिर किए जाने का उल्लेख है।

इसके अलावा हेड कांस्टेबल विक्रम प्रसाद का बेलहरकला थाने से न्यायालय सुरक्षा और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह का खलीलाबाद थाने से न्यायालय सुरक्षा में स्थानांतरण किया गया है। हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा को बखिरा थाने से धर्मसिंहवा थाना भेजा गया है, जबकि कांस्टेबल ओमवीर सिंह का धर्मसिंहवा से महुली थाना स्थानांतरण किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थानांतरण का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।
 


Featured News