Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 10:55:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 10:55:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के तहत रायफल परिसर में सूचना विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के तहत रायफल परिसर में सूचना विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि संगीता बलवंत ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी योजनाओं को प्रदर्शनी में शामिल किया गया है।

जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव स्तर पर कार्य किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने प्रदर्शनी को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका अवलोकन करने की अपील की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी, एमएसएमई, कृषि, ड्रोन और सोलर पंप, रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अलावा काशी, अयोध्या और प्रयागराज समेत प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक आयोजनों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फ्लेक्स भी लगाए गए। स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत अभियान, कौशल विकास, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी प्रदर्शनी में दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, सूचना अधिकारी शशि सिंह समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सूचना विभाग के कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।


Featured News