-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्वच्छता संदेश के साथ छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महिला महाविद्यालय बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जनजागरूकता
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महिला महाविद्यालय बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद महरी खावा स्थित पौराणिक शिव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. रघुवर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा एनएसएस और रेंजर्स की छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रघुवर पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता और सेवा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और स्वस्थ समाज की आधारशिला है। विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। नारों के साथ निकली जागरूकता रैली स्वच्छता अभियान के दौरान छात्राओं ने “हमने मन में ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है” जैसे नारों के साथ महाविद्यालय परिसर से कंपनी बाग, रामेश्वर पुरी और गांधी नगर होते हुए जनजागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद छात्राओं और स्वयंसेवकों ने महरी खावा स्थित पौराणिक शिव मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। शिक्षक और सैकड़ों छात्राएं रहीं मौजूद कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. सुधा त्रिपाठी और सह नोडल प्रियंका सिंह रहीं। इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. नूतन यादव, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, नेहा परवीन, नेहा श्रीवास्तव, मोनी पांडे, प्रीति प्रजापति, पूनम यादव तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्या उपाध्याय समेत महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
