-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अगरास में पांच दिवसीय प्राचीन ध्वजा मेले का हुआ शुभारंभ, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अगरास गांव स्थित महापुरुष बाबा की मढ़ी पर प्रसिद्ध पांच दिवसीय प्राचीन ध्वजा मेले का शुभारंभ सोमवार को हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अगरास गांव स्थित महापुरुष बाबा की मढ़ी पर प्रसिद्ध पांच दिवसीय प्राचीन ध्वजा मेले का शुभारंभ सोमवार को हुआ। जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, मेला अध्यक्ष दर्पण गंगवार और मेला संरक्षक अमित गंगवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। मेला अध्यक्ष दर्पण गंगवार ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले मेले में फर्रुखाबाद की प्रसिद्ध साधना नाटक मंडली द्वारा मंचन किया जाएगा। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु बाबा की मढ़ी पर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अध्यापक मनोज गंगवार, अमित सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पंडित आलोक शर्मा, पंडित सत्य प्रकाश शर्मा समेत आसपास के गांवों के प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले की व्यवस्थाओं में लाल बहादुर गंगवार, नत्थू लाल गंगवार, राम भरोसे कश्यप, वेद प्रकाश साहू समेत अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
