-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल हुए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मारपीट के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने 23 सितंबर की रात करीब 11:53 बजे चारों आरोपियों को मूड़घाट से गिरफ्तार किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मारपीट के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने 23 सितंबर की रात करीब 11:53 बजे चारों आरोपियों को मूड़घाट से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0-421/2026 में धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने नितिन सिंह पुत्र स्व. चंद्रभान सिंह निवासी अभयपुर, थाना कप्तानगंज, अतुल भट्ट पुत्र विजय कुमार निवासी महोत्सव, थाना लालगंज, अभिषेक मिश्रा पुत्र प्रभाकर मिश्रा निवासी गौरा, थाना वाल्टरगंज और अनुभव पांडे पुत्र रत्नाकर धर पांडे निवासी कटरा, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। बुलेट मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर चारों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के साथ उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेवन, हेड कांस्टेबल शैलेश सिंह तथा कांस्टेबल राजू यादव, राम सिंह और हरिराम सिंह शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
