-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी बेचनी देवी का 115 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मिली अंतिम विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जंगीपुर क्षेत्र के मुबारकपुर काजी गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी शिवनाथ गुप्ता की पत्नी बेचनी देवी का 115 वर्ष की उम्र में 19 सितंबर को मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जंगीपुर क्षेत्र के मुबारकपुर काजी गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी शिवनाथ गुप्ता की पत्नी बेचनी देवी का 115 वर्ष की उम्र में 19 सितंबर को मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। सोमवार को एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बेचनी देवी के पौत्र विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके दादा शिवनाथ गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। वर्ष 1955 में उनका निधन हो गया था। उनके पुत्र राजा गुप्ता का भी कम उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बेचनी देवी मुंबई में रहकर परिवार की देखभाल कर रही थीं। तबीयत खराब होने पर बेचनी देवी को बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर जखनिया तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं जंगीपुर पुलिस चौकी प्रभारी गजेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बेचनी देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ससम्मान ले जाया गया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
