-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. निशात गुप्ता, प्रभारी अधिकारी डॉ. विजय गौड़, डॉ. जेपी गौड़, चीफ फार्मासिस्ट डॉ. प्रभाकर मिश्रा और संगठन के प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान ने किया। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दधीचि सिंह, मंडल प्रवक्ता आफताब, जिला महासचिव अभय वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष इलियास, पवन, सुखविंदर सिंह, नेकराम, इंदल कुमार और राहुल समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे। इसके अलावा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा अमर सिंह, अशोक राठौर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुदस्सर खान और मयंक सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मरीजों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने फल वितरण के लिए आयोजकों का आभार जताया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
